नदी में नहा रही थी लड़की, अचानक सामने आया मगरमच्छ, फिर क्या हुआ…पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

आगरा के मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव बरेंडा में चंबल नदी घाट पर रविवार को परिजनों के साथ गंगा दशहरा नहाने गई किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमच्छ के हमले से किशोरी गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा वह काफी डरी हुई है। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।


निधि (13) पुत्री गीताराम निवासी बरेंडा रविवार सुबह अपने परिजनों के साथ गंगा दशहरा के मौके पर चंबल नदी के घाट पर नहाने के लिए गई थी। परिजनों ने बताया कि घाट पर नहाते समय अचानक एक मगरमच्छ ने निधि पर हमला कर दिया। अचानक मगरमच्छ को देख किशोरी भयभीत हो गई। चीखने लगी। परिजनों ने बताया कि मगरमच्छ उसे नदी में खींचने की फिराक में था। शोर सुनकर परिजन मौके की ओर भागे। तभी मगरमच्छ ने अपनी कटीली पूंछ से किशोरी की पीठ पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मगरमच्छ पानी में चला गया। परिजनों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि यदि लोग मौके पर पहुंचने में जरा भी देरी करते तो मगरमच्छ किशोरी को पानी में खींच ले जाता।

Related Posts

Leave a Comment