भगवानपुर : शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां स्वतंत्रता दिवस

by Kakajee News

भगवानपुर/कैमूर। शनिवार को जिले सहित सभी प्रखंडो में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आजादी के 74 वां वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया गया। वही आन बान शान से तिरंगा झंडा को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गयी। झंडोत्तोलन के बाद वंदे मातरम, भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे आदि की नारे लगाये गए।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जारी किए लॉक डाउन में सरकार द्वारा झंडोत्तोलन के लिए गाइडलाइंस जारी किया गया था। उसी के अनुसार झंडोत्तोलन करना था।

जिसमें बताया गया था कि झंडोत्तोलन के दौरान लोगों की भीड़ न हो,चेहरे पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन, कम से कम संख्या में ही लोग शामिल हो। किसी प्रकार का कोई समारोह नहीं होगा। जिसको देखते हुए भगवानपुर प्रखंड के सभी जगह झंडोत्तोलन किया गया। सुबह से ही देश भक्ति गाना बजने लगी.

भगवानपुर प्रखंड में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवानपुर मुंडेश्वरी गेट अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वाले में भगवानपुर प्रखंड प्रमुख बेबी गुप्ता, बीडीओ मयंक कुमार सिंह, सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

कहाँ किसने फहराया तिरंगा झंडा और दी गई सलामी – भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अंजू कुमारी, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ की अनुपस्थिति में बीआरपी संजय सिंह, भगवानपुर थाना में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, सीएचसी पर प्रभारी डॉ तेगबहादुर सिंह, मुंडेश्वरी धाम के पर्यटन भवन में भगवानपुर बीडीओ मयंक कुमार सिंह, भगवानपुर पंचायत भवन पर मुखिया गब्बर मियां, कसेर पंचायत मुख्यालय पर मुखिया प्रियंका देवी साथ ही प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया, 85 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी दफ्तरों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया. प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी गयी. 

भगवानपुर पंचायत भवन पर झंडा फहराते मुखिया गब्बर मियां

देशभक्ति गीतों की रही धूम – मेरा रंग दे बसंती चोला…, ऐ मेरे वतन के लोगो… आदि देश भक्ति गीतों की धूम रही और क्षेत्र में गूंजता रहा। सभी की आँखे वीर शहीदों की बलिदान, वीरता की गाथाएं सुन कर भर आती हुई दिखायी दी। झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर सभी लोगो ने अपने अपने अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की पावन अवसर पर बधाई दी गई।इस कोरोना  काल में सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए सोशल मीडिया से स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां व शुभकामनाएं लोगों द्वारा दी गयी।

Related Posts

Leave a Comment