सारंगढ़ । जिला कलेक्टर भीम सिंह ने गोठानों में खरीदी गई गोबर और उससे बनने वाली वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ ही साथ विक्रय संबंधी जिला के समस्त गोठानों की गहन समीक्षा की । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंद कुमार चौबे के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह द्वारा खरीदे गए गोधन को वर्मी कंपोस्ट बनाने में जो भूमिका निभाई उनकी जानकारी प्रेस द्वारा ली गई । संजय सिंह ने बताया कि संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर गठान में संजय सिंह ने बताया कि – संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह की निर्देश पर गोठानों में वर्मी कंपोस्ट के साथ सुपर कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट प्लस का निर्माण करवाया गया ।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि – सारंगढ़ नगर पालिका द्वारा कुल गोबर खरीदी 7094. 07 क्विंटल खरीदी गई । जिसमें से कुल खाद 1189 . 10 क्विंटल तैयार की गई । खाद का विक्रय 1010. 90 क्विंटल की गई । जिससे नपा को आय 1009900 रुपए हुई । अभी तक भुगतान की स्थिति गोबर खरीदी जून तक हुआ है । वही गोबर का अन्य उपयोग 53 40 क्विंटल हुआ । सुपर कंपोस्ट बनाने में गोबर का उपयोग 128.98 क्विंटल हुआ । सुपर कंपोस्ट की मात्रा 41.10 क्विंटल रहा । जिसका विक्रय निरंक है । गोबर की खरीदी 1 जुलाई से 13 जुलाई तक दो हितग्राहियों से 610 क्विंटल खरीदी की गई है । यह जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने दी है ।
