मोदी जी के बेहतर प्रबंधन ने देश को उबारा – अजेश

by Kakajee News

सारंगढ़ । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि – कोविड-19 वैश्विक महामारी 22 मार्च 2020 के जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक जो कार्य केंद्र की मोदी सरकार ने किया है । वह विश्व में अद्वितीय एवं काबिले तारीफ है । अजेश ने कहा कि – भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इस काल में निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहे । मास्क वितरण , सैनिटाइजर वितरण एवं सूखा राशन का वितरण पूरे देश में कार्यकर्ताओं के माध्यम से होता रहा साथ ही सेवा ही संगठन है का लक्ष्य बनाकर टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ता जागरूकता अभियान लगातार चला रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि – नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कोविड-19 को निरंतर चुनौती दी गई । आज पूरे देश में लगभग 40 करोड लोगों को टीके लग चुके हैं । पहले हिंदुस्तान में टीकाकरण 30 वर्षों बाद आता था । पहली बार भारत में मात्र 9 माह में टीका बनाकर न केवल लगाना शुरू कर दिया बल्कि 195 देशों को टीका वितरण निशुल्क किया गया । जिससे पूरे विश्व में मोदी की नियत को सराहा गया ।

Related Posts

Leave a Comment