पत्नी-प्रेमिका के झगड़े पर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, आत्महत्या करने झील में कूदने पहुंचा और फिर….

by Kakajee News

नैनीताल में को पत्नी और प्रेमिका के झगड़े में पति इस कदर डर गया कि वह आत्महत्या करने के लिए नैनीझील में कूदने पहुंच गया। गनीमत रही कि उसे राहगीरों ने ऐसा करने से रोक लिया, नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। हुआ यूं कि मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक का पांच वर्ष पूर्व यहीं रहने वाली एक दूसरे समुदाय की युवती से निकाह हुआ। जिसके बाद कुछ समय उनका वैवाहिक जीवन ठीक रहा, लेकिन इसी दौरान उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।सब कुछ गोपनीय रूप से चल ही रहा था कि एक दिन युवक की पत्नी को इस बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उसने पति से इस बात की सच्चाई पूछी। हालांकि पति ने किसी तरह मसला शांत कर दिया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। बाद में स्थिति ऐसी हो गई कि इस बात का आपस में तीनों को पता लग गया।

जिसके बाद विवाद शुरू होने लगे। इधर, शुक्रवार सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान युवक की पत्नी तथा उसकी प्रेमिका के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि युवक आत्महत्या करने के लिए नैनी झील किनारे पहुंच गया। गनीमत रही कि राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे बचा लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को कोतवाली बुलाया। इस बीच यहां भी जमकर हंगामा हुआ। आपस में तीनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। एसआई पूजा मेहरा ने बताया कि प्रकरण में मेडिकल के बाद कार्रवाई की गई है।

Related Posts

Leave a Comment