खरसिया।खरसिया विधान सभा के ग्राम बोतलदा के खोरसिपाली मोहल्ले में किसान एकनाथ नीलकंठ पटेल के घर बीती रात लगभग 2 बजे 5 लाख की चोरी हो गई है । ये वारदात की खबर घर वालो को ढाई बजे लगी।
चूंकि आवाज सुनकर ढाई बजे रात घर वाले जागे , घर वालो के जागते ही चोर , मुख्य दरवाजे से भागे । तब तक चोर चोरी का सामान छटनी कर जिसमे सोना , चांदी , और नगदी के साथ एक मोबाइल शामिल हैं ।घर वालो ने रात में ही खरसिया पुलिस को जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस अविलम्ब मौके पर पहुंच गई है ।समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने भी चोरों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीम भी बना दी है।