रायगढ़. रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मार्ग पर स्थित पावर ग्रीड सब स्टेशन के सामने देर रात दो वाहनों के सड़क पर अचानक खराब हो जाने से इस मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर रात से लगा यह जाम 7 से 8 किलोमीटर तक का था और आज सुबह वाहनों को हटाने के बाद यातायात प्रारंभ हो सका।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सर्वाधिक कोयला परिवहन होता है। लेकिन देर रात दो वाहनों के सड़क पर खराब हो जाने से कोयला परिवहन में लगी गाड़ियों की लंबी कतार लर्ग । साथ ही साथ बस तथा निजी वाहन मालिक भी काफी परेशान रहे। हालांकि इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी थी और उनके सहयोग से ही वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर महेन्द्र चौधरी व उनकी टीम ने जाम को खुलवाने के लिए काफी मदद की जिसकी सराहना की जा रही है। महेन्द्र चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार यह जाम आज सुबह 6 बजे कुछ देर के लिए खुला था लेकिन फिर से वाहनों में खराब होने के चलते परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन अब सभी की सहायता से इस मार्ग को शुरू करा दिया गया है।
