छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के बीच कथित विवाद के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दोनों नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद पुनिया ने इस कथित विवाद पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि अब मामला समाप्त हो चुका है। राज्य के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इशारे पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित रूप से हमला किया गया था। विधायक सिंह ने कहा था कि उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया।
257
