भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने महिला ने जीव्हा किया अर्पण ,लोहरसिंह के मंदिर में लग रहा शिवभक्तों का जमावड़ा

by Kakajee News

रायगढ़। कहते हैं कि सावन के महीने में सच्ची श्रद्धाव लगन व श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भगवान अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। यही वजह है कि हर साल सावन माह में सुबह से लेकर देर रात तक सभी शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने अलग-अलग विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। पुसौर ब्लाक के ग्राम लोहर सिंह में सावन के पहले सोमवार को ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। पुसौर ब्लाक के ग्राम लोहरसिंह के एक मदिर महिला ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने अपनी जिव्हा काटकर अर्पण कर दिया है। इस बात की जानकारी फैलते ही भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु दूर दराज से यहां पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।


रायगढ़ शहर से तकरीबन 10 किलोमीर दूर स्थित ग्राम लोहरसिंह के एक शिव मंदिर में एक महिला ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने अपनी जीव्हा अर्पण कर दी है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को जब उनकी माता पद्मिनी नायक घर में नही दिखी परंतु बाद में उनको गांव के एक मंदिर में देखा गया। जब उनको घर चलने को कहा गया तो वह ईशारों से पूरे वाक्ये की जानकारी से अपने बेटे को अवगत कराया। अपनी जिव्हा भगवान को अर्पण करने के बाद महिला मंदिर में ही भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रही है। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने जिव्हा अर्पण करने की खबर लगते ही लोहरसिंघ में शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। दूर दराज से लोग यहां पहुंचकर भगवान की भक्ति में लीन महिला के दर्शन कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment