शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट के चंद घंटे बाद चक्रधरनगर पुलिस गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

by Kakajee News

रायगढ़। शादी का झांसा देकर किशोरी का दैहिक शोषण करने के वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज थाना चक्रधरनगर में बालिका द्वारा ग्राम कुंजारा थाना लैलूंगा निवासी पवन पैंकरा के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट के कुछ ही घंटे भीतर चक्रधरनगर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाई जिसे आज शाम रिमांड पर भेजा गया है।


पीड़िता ने बताया कि माह सितम्बर 2020 में पवन पैंकरा ग्राम बंगुरसिया में किराये मकान में रहता था तथा बिजली खंभा लगाने का काम करता था। इसी दरम्यिान पवन से परिचय हो गया । दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे, बंगुरसियां के नजदीक इसका घर होने से पवन घर आना जाना करता था। एक दिन पवन प्यार करता हूं, तुमसे शादी करूंगा बोला और जब घर में अकेली थी, तब घर आकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबधं बनाया। उसके बाद उसका लगातार घर आना-जाना था। घरवालों को दोनों के मेल मिलाप की जानकारी होने पर घरवालों के सामने पवन शादी करूंगा बोला था। उसके कुछ दिनों बाद शादी करने से मना कर 23 जुलाई को घर से कहीं चला गया है। पीड़‍िता के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी पवन कुमार पैकरा पिता जगसाय पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी कुंजारा थाना लैलूंगा के विरूद्ध धारा 376 भादवि 6 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment