बाईक से कर रहे थे अवैध महुआ शराब का परिवहन, अमलीपाली बेरियर के पास आबकारी टीम ने पकड़ा, तीन आरोपी पहुंचे जेल

by Kakajee News

रायगढ़.कलेक्टर रायगढ भीम सिंह और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल ने अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही करने विभाग को निर्देशित किया है।
आबकारी उपनिरीक्षक सरिया विकाश पाल सांडे को उड़ीसा बरमकेला मार्ग से अवैध महुआ मदिरा के परिवहन होने की मुखबिर सूचना मिली। टीम बनाकर तत्काल छापामार कार्यवाही की। जिसमें अमालीपाली बैरियर के पास नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. बाईक क्रमांक ब्ळ 13 ंइ 6710 सवार अरुण बंजारे और धरनिदास पास 25 बल्क लीटर महुआ मदिरा बरामद हुई ।


नाका लगाने के दौरान ओड़िसा से आ रही एक और बाइक वक -17ध् क-5724 की जाँच काटने पर टिकनु मेहर के पास से 50 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया द्य आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विकास पाल सांडे आबकारी उपनिरीक्षक सरिया के साथ टीम मे आरक्षक दसराम सिदार, हेमप्रकाश डंसेना, भेखराम पटेल के साथ सुरक्षाकर्मीयों एवं वाहन चालक सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

Leave a Comment