तालाब में नहाते बाघ की मस्ती देखकर सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग………देखें वायरल वीडियो

by Kakajee News

गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है ठंडे पानी में डुबकी लगा लेना। ये हम इंसानों के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी बेहद कारगर है। खतरनाक समझे जाने वाले बाघ भी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए यही तरीका अपनाते हैं। अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा तो यह वीडियो देखकर पक्का विश्वास हो जाएगा।

हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बाघ को जंगल में मौजूद एक तालाब में नहाते हुए और मजे लेते हुए साफ देखा जा सकता है। एक बाघ पानी में जाकर नहा रहा है और बाकी तीन उसे मजा लेते देख खुश हो रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है. लोग इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामन ने ट्विटर पर पोस्ट किया। क्लिप को शुरुआत में ट्विटर यूजर आदित्य डिकी सिंह ने पोस्ट किया था, जो एक सफारी ऑपरेटर और फोटोग्राफर हैं। वीडियो को अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं।

2 मिनट-7 सेकेंड के इस लंबे वीडियो में, एक बाघ को पानी में तैरते देखा जा सकता है, जबकि तीन अन्य उसे पानी में अपने समय का आनंद लेते हुए देख रहे हैं। वीडियो के आखिर में, आप बाघों को खेलते और एक-दूसरे का पीछा करते हुए देख सकते हैं।

वीडियो को कैप्चर करने वाले आदित्य डिकी सिंह ने ट्वीट्स की एक सीरीज में बताया कि उन्होंने यह कैसे किया। वो कहते हैं, “मैंने जीप के डैश पर टेबलटॉप ट्राइपॉड पर लगे एक छोटे #Lumix GH5 कैमरे को रखा छोड़ दिया। यह क्लिप GH5 (sic) से ली गई है।”

Related Posts

Leave a Comment