जिला जेल की दीवार ढही, 22 कैदी घायल, 2 की हालत नाजुक, अस्पताल कराया गया भर्ती

by Kakajee News

मध्यप्रदेश। बारिश के चलते जिला जेल की जर्जर दीवार ढह गई। शनिवार सुबह बैरक नंबर 6 ढह जाने की वजह से उसके अंदर मौजूद 22 कैदी घायल हो गए। हादसा होते ही जेल में भगदड़ मच गई। मौके पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से दो कैदियों की हालत नाजुक बनी है जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण ही जर्जर दीवार ढह गई। सुबह 5 बजे बैरक नंबर 6 अचानक भरभरा कर गिर गई। जिस वक्त बैरक नंबर 6 गिरा उस वक्त बैरक के अंदर कुल 64 कैदी मौजूद थे। लेकिन 22 कैदी मलबे के चपेट में आकर नीचे दब गए। बैरक गिरते ही पूरी जेल में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Related Posts

Leave a Comment