प्रेस क्लब की बैठक में लिये गए कई निर्णय, सदस्यता अभियान के लिए 25 दिसंबर की डेड लाइन तय, प्रेस क्लब के सदस्यों का बनेगा कार्ड

by Kakajee News

रायगढ़। प्रेस क्लब रायगढ़ की एक अनौपचारिक बैठक आज दिनांक 16 दिसंबर को होटल अंश में संपन्न हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुई इस बैठक में प्रेस क्लब के संबंध में कई नीतिगत फैसले लिए गए।
बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सचिव ने पत्रकारों से सुझाव लिया, उनकी समस्या जानी साथ ही प्रेस क्लब के विस्तार के लिए रणनीति बनाई गई। प्रेस क्लब का सदस्य बनने 25 दिसंबर मोहलत रखी गई है जिसमें शुल्क अदा कर पत्रकार प्रेस क्लब का सदस्य बन सकता है इसके अलावे पत्रकार भवन व पत्रकारों को आवासीय प्लाट आबंटित कराने पर भी चर्चा हुई।
विदित हो कि 15 अगस्त को प्रेस क्लब रायगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया था जिसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामान्य बैठकें टाली जा रहीं थी। बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक रखी गई। जिसमें प्रेस क्लब में नवाचार को लेकर पत्रकारों साथियों से सुझाव मांगे गए। सभी ने एक-एक कर अपने अभिमत दिए और इन्हें भविष्य में लागू करने की बात कही गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा प्रेस क्लब की पहली प्राथमिकता है। फिर चाहे वो मानसिक हो या फिर आर्थिक। पत्रकारों के आवास के लिए प्लाट का आबंटन अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इस मसले पर मुख्यमंत्री जी से बात कर स्थान को फाइनल किया जाएगा। प्रेस क्लब का कार्यालय भी यथाशीघ्र तैयार हो जाएगा। प्रेस क्लब के वर्तमान भवन के जीर्णोद्वार को पहली प्राथमिक में रखा गया है। बैठक में प्रेस क्लब के सचिव नवीन शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए कुछ ही बाकी है। 25 दिसंबर इसकी आखिरी तिथि निर्धारित की गई है। जो पत्रकार साथी सदस्यता लेने से छूट गए हैं वो स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपनी सदस्या ले सकते हैं। सचिव श्री शर्मा ने यह भी कहा कि जो साथी एक से अधिक पत्रकार संघों व क्लबों की सदस्यता रखे हुए हैं उन्हें सिर्फ प्रेस क्लब रायगढ़ की सदस्यता को स्वीकार करनी होगी। सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद सभी को प्रेस कार्ड जारी किया जाएगा। बैठक में प्रेस क्लब के वरिष्ठजनों ने प्रेस क्लब से अपने अनुभव साझा किये और युवा पत्रकारों को संगठन में बल की शिक्षा दी। साथ ही सिर्फ मौलिक पत्रकारिता करने की बात कही।

Related Posts

Leave a Comment