कोसीर के डंगनिया में मिले अज्ञात शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज , अभिरक्षा में अपचारी बालक, जमीन विवाद पर हत्या करना किया स्वीकार

by Kakajee News

रायगढ़। कोसीर पुलिस ने 02 अगस्त को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड पर खेत में मिले अज्ञात पुरूष के शव की शिनाख्त कर पीएम रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर विधि उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अपचारी बालक द्वारा जमीन विवाद में हत्या करना बताया है।


मिली जानकारी के अनुसार 02 अगस्त को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड में उवत राम के खेत पर अज्ञात पुरूष का शव मिला। कोसीर पुलिस मौका निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेकर शव पंचनामा कर शव का पी0 एम0 कराया गया। जांच दौरान मृतक की पहचान संजय बर्मन पिता स्व. महादेव बर्मन 35 साल निवासी ग्राम डंगनिया के रूप में हुआ। पीएम रिपोर्ट पर संजय बर्मन (मृतक) की गला घोंट कर हत्या करने कि पुष्टि हुई तथा जांच दौरान पाया गया कि संजय बर्मन का गांव के Ûल्र (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष के परिवार के बीच में जमीन का विवाद है , जिस पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसने हत्या का अपराध कबूल किया है। विधि उल्लंघनकारी बालक ने बताया घटना 30 जुलाई की शाम करीब 07 बजे मृतक संजय बर्मन दिशा मैदान के लिये निकला था उसी दौरान उसका पीछा कर पुराने जमीन विवाद पर हथियार चाकू, डण्डा और गमछा लेकर गया। डंडा से मारपीट कर एवं गमछा से गला घोटकर हत्या किया। घटना के संबंध में विधि उल्लंघनकारी बालक को आज कोसीर पुलिस द्वारा किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment