रायगढ़। बरमकेला पुलिस ने आज स्त्री की लज्जा भंग, छेड़खानी के आरोप में ग्राम थानाक्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी युवक उसके परिचित महिला का नहाते समय छिपकर वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की ओर से उसके पति द्वारा 04 अगस्त को थाना बरमकेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 31 जुलाई को मोबाइल नम्बर 626866… का धारक द्वारा कॉल कर इसकी पत्नी से उल्टी-सीधी बातें किया, जिसके बाद उस नम्बर से आ रहे कॉल को रिसीव नहीं किये। तब उस नम्बर 03 अगस्त को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा गया। अज्ञात युवक द्वारा चौट कर वीडियो इंटरनेट में अपलोड करने की धमकी दिये जाने पर थाना बरमकेला में रिपोर्ट दर्ज कराये। आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 354,509(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बरमकेला पुलिस द्वारा सायबर सेल से उस मोबाइल नम्बर की डिटेल निकलवाये थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक कमल राजपूत द्वारा शीघ्र आरोपी की तलाश कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी गंगा दास उम्र 25 साल निवासी बरमकेला अपना अपराध कबूल कर बताया कि महिला को जानता पहचनता है। महिला के कार्यस्थल से पीछा कर उसके घर के पास छिपकर विडियो बनाया था। आरोपी को उसके कृत्य पर अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
