सरिया के नवापारा में अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Kakajee News

रायगढ़। सरिया क्षेत्र के नवापारा में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी मिली। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में जुट गया है।


इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सरिया क्षेत्र के ग्राम नवापारा में आज सुबह वहां के ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश फांसी पर लटके हुआ देखा। अज्ञात व्यक्ति के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम इकटठा हो गया। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी है। सरिया पुलिस फांसी पर लटका युवक कौन है और किस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस इस मामले की पतासाजी में जुटा है। बहरहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

Related Posts

Leave a Comment