ट्रेनों में लगेंगे कम किराए वाले इकोनॉमी कोच, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग

by Kakajee News

ट्रेनों के एसी थ्री कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना। उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में 6 सितंबर से दो एसी थ्री इकोनॉमी कोच लगाने का फैसला रेलवे ने किया है। इन कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को 8 फीसदी कम किराया पड़ेगा।

प्रयागराज-जयपुर (02403-02404) स्पेशल ट्रेन में लगने वाले इकोनॉमी कोच की क्षमता भी बढ़ जाएगी। अभी एसी थ्री कोच की क्षमता 72 सीटों की है, तब 83 की हो जाएगी। इसका मतलब एक कोच में 11 यात्री अधिक सफर कर सकेंगे। रेलवे का मानना है कि सबसे अधिक डिमांड एसी थ्री कूपे की रहती है। इस कारण एसी थ्री में वेटिंग भी लंबी होती है। कोच की क्षमता बढ़ने से वेटिंग भी कम होगी।

एनसीआर सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक इकोनॉमी कोचों में सफर तो सस्ता होगा ही, इनकी डिजाइन और टॉयलेट को इस कदर तैयार किया गया है कि दिव्यांगजनों को सफर के दौरान ऊपर की सीटों पर चढ़ने से लेकर टॉयलेट में जाने तक में सुविधा होगी। एक तरह से इस तरह कोच दिव्यांगजनों के लिए राहत वाले होंगे।

यूं कम होगा किराया

  • प्रयागराज से जयपुर एसी थ्री कूपे का किराया 1175 पर इकोनॉमी कोच में 100 रुपये कम होगा।
  • सेंट्रल से जयपुर का किराया 985 रुपये पर इकोनॉमी कोच में लगभग 90 रुपये कम भाड़ा होगा।

Related Posts

Leave a Comment