सोने की चेन चुराकर भागा, पुलिस ने पकड़ा तो पूरी चेन निगल गया चोर

by Kakajee News

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक चोर महिला का चेन छीनकर भागा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। वह पूरी सोने की चेन को निगल गया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी हार नहीं मानी, पुलिस उसे डॉक्टर के पास ले गई और उसे कुछ ऐसा खिलाया पिलाया कि कुछ समय बाद चेन बाहर आ गई।

दरअसल, यह घटना बेंगलुरु स्थित सिटी मार्केट के पास एमटी रोड की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक चोर महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था। आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी थे। सोने की चेन तकरीबन 7.5 ग्राम की थी, महिला से जैसे ही चेन छीनी गई, वह जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

पता चला कि आरोपी ने पूरी चेन ही निगल ली। स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट भी और वह चोर घायल भी हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची और पूरी कहानी डॉक्टर को बताई। डॉक्टर्स ने जब उसका चेकअप किया और एक्स-रे किया गया तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि वह चोर वाकई उस चेन को निगल चुका है।

Related Posts

Leave a Comment