अपने दुल्हे के स्वागत में दुल्हन किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए लोग: WATCH VIDEO

by Kakajee News

कोई भी शादी बिना डांस के पूरी नहीं होती है। कोरोना काल में जब शादी में लोगों को बुलाने की संख्या सीमित कर दी गई हो तब लोग ऑनलाइन ही शादी के वीडियो देखकर मजे लेते हैं। कोरोना काल में कई अजीबों-गरीब शादियों देखी गई हैं। जिनमें कभी दुल्हन फ्लोर पर बैठकर शराब पीती देखी गई, तो कभी दूल्हा और दुल्हन को एक साथ नाचते हुए देखा गया। हाल ही में वायरल हो रही वीडियो भी कुछ इस तरह की ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे का स्वागत करने के लिए आती है और नाचते हुए अपने होने वाले पति का स्वागत करती है। आईएएस पी नरहरि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें एक दुल्हन अपने दुल्हे के सामने डांस करती हुई और उसका स्वागत करती हुई दिखाई देती है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इस दुल्हन ने दिल से दूल्हे के लिए डांस किया है, यह सच में अपने दूल्हे का स्वागत करते हुए कितनी खुश है।
तेलंगाना टाइम्स के अनुसार, दुल्हन पय्यावुला साई श्रिया है, जो मंचेरियल जिले के जनाराम मंडल के पोंकल गांव की रहने वाली है। रातोंरात इंटरनेट सनसनी बनीं दुल्हन मोहना भोगराजू की “बुलेटी बंदी …” की धुन पर नाच रही थी। घटना 14 अगस्त की है। दूल्हा रामकृष्णपुर का रहने वाला अकुला अशोक है। वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में नगर नियोजन अधिकारी के रूप में काम करता है।

Related Posts

Leave a Comment