तीन युवकों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो दिन बंदी बनाकर रखा, चंगुल से बचकर भागी किशोरी

by Kakajee News

पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही दो दिनों तक उसे अपनी गिरफ्त में रखा। आरोपियों के नशे में होने पर पीड़िता किसी तरह भागकर पास के गांव पहुंचकर पूरी जानकारी।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को मझारी हाट गई थी। वहां पर तीनों युवकों से उसकी मुलाकात हो गई। बातों-बातों में दोस्ती हो गई, तीनों युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को भी आरोपियों ने पीड़िता को अपने साथ रखा।

जब सभी नशे में सो गए तो पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से बच कर भाग गयी और पास के कंजाडा गांव में जाकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़िता को तांतनगर ओपी थाना में लाकर पुलिस को सौंप दिया और फिर तांतनगर ओपी पुलिस ने पीड़िता को मंझारी पुलिस को सौंपा।

सोमवार को थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment