Raigarh News:-नवरात्र के अवसर पर बालसदन की बालिकाएं डांडिया की मस्ती में झूमी, इनरव्हील क्लब और समर्पण संस्था की संयुक्त पहल से अनाथालय में मनाया गया उत्सव

by Kakajee News

Raigarh News:-रायगढ़ : नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह दुर्गा पंडाल एवं डांडिया की आयोजन किया जा रहे हैं। ऐसे में नगर की समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी एवं समर्पण संस्था की संयुक्त पहल से श्री चक्रधर बाल सदन में शुक्रवार को शाम 7:00 बजे नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव ज्योति अग्रवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वंदना अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाथालय बल सदन में पिछले 10 वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। सफ्ताह भर पूर्व से ही बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण का एक मुख्य उद्देश्य यह भी रहता है कि बाल सदन की बालिकाएं कुछ नया सीख सके जो भविष्य में उनके काम आए।इसके साथ ही नवरात्रि में एक भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें बालिकाएं डांडिया नृत्य कर आनंद लेती है और उन्हें सम्मानित भी किया जाता है।
इसवर्ष इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती पुनीता राजलक्ष्मी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोहंती एवं श्रीमती ललिता सांवडिया थी। सभी सदस्यों एवं अतिथियो के द्वारा माता को चुनरी एवं प्रसाद भेंट किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत का किया गया। डांडिया का प्रशिक्षण अदिति अगवाल, रिया अग्रवाल, शुभी अग्रवाल एवं श्रुति सोनी द्वारा बालिकाओं को दिया गया था।संस्थान ने उनका भी आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी पुष्पगुच्छ भेंट किया। बाल सदन की बालिकाओं द्वारा सर्वप्रथम डांडिया की प्रस्तुति दी गई, बालिकाओं के तीनों ग्रुप की प्रस्तुति पूरा बाल सदन परिषर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उन्हें प्रोत्साहित करने लगा।
बाल सदन में आयोजित डांडिया के भक्ति गीतों की धुन पर सभी भक्तजन भी थिरकने लगे। संस्था द्वारा बालिकाओं के लिए घागरे चुन्नी की,डांडिया की पोशाक एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की थी। उर्मिला मोदी एवं सुमन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहां की कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि बाल सदन की बालिकाएं समाज से जुड़े एवं उन्हें भी खुशियों के अनमोल पल मिले। इस कार्यक्रम में बहुत सी सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हूए।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। श्री चक्रधर बल सदन समिति की अधीक्षिका श्रीमती सोनाली असूटकर, प्रबंधिका रूपाली रेवानी एवं विभिन्न सहायिकाओं द्वारा इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गयाl समर्पण संस्था अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ,मीना सांविडया, शशि रेतेरिया, नीमा जिंदल,आशा अग्रवाल ने कार्यक्रम को संचालित करने में विशेष योगदान प्रदान किया।इनर व्हील क्लब अध्यक्ष उर्मिला मोदी, सचिव ज्योति अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष सपना अग्रवाल, राखी संथालीया, सरोज अग्रवाल, उमा अग्रवाल, बिंदिया मोदी, निर्मल अग्रवाल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गयाl

Related Posts