दिनदहाड़े धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kakajee News

धमतरी. जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से लोग दहशत में है। जिले में एक बार फिर दिन दहाड़े धारदार हथियार से एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली का है।
बताया जा रहा है कि थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम छिपली के शहीद चौक के पास का पूरा मामला बताया जा रहा है।2 नवम्बर रविवार की दोपहर छिपली निवासी सुयश उर्फ सन्नी लहरे लहूलुहान हालत में मिला था। शरीर में धारदार हथियार से किये गए वार का निशान था।जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया,जहाँ पर उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी छिपली ने शराब के नशे में मामूली अश्लील गाली-गलौज की बात पर गुस्से में आकर धारदार कटर (बिजली वायर काटने वाला औजार) से वार कर दिया,जिसके चलते सुयश गंभीर रूप से घायल हो गया था।वही अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने सुयश को मृत घोषित कर दिया था।

Related Posts

Leave a Comment