पत्नी की हत्या का बनाया था प्लान, वारदात से पहले ही क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार……….. पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

दिल्ली में एक शख्स को प्रेमिका से शादी करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से दो अत्याधुनिक 7.65 मिमी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 31 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कमल सहगल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस विकासपुरी के पास एक जाल बिछाया गया और आरोपी को 7.65 एमएम की दो पिस्टल के साथ धर दबोचा। बुधवार को 25 आर्म्स एक्ट पीएस की धारा में दर्ज एफआईआर दर्ज की गई थी। इस संबंध में क्राइम ब्रांच द्वारा एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस की पूछताछ के दौरान 36 वर्षीय आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपनी प्रेमिका से शादी करने के इरादे से पत्नी की हत्या करने के लिए अलीगढ़ से दो पिस्टल और कारतूस खरीदे थे।

उसके बैकग्राउंड की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि 2006 में आरोपी की शादी हुई थी। वह 10 वीं क्लास तक पढ़ा है। आरोपी के दो स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। इसके साथ ही यह भी पता चला कि इससे पहले उसे वर्ष 2006 और 2011 में देह व्यापार के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उसे वर्ष 2015 में भी अवैध व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Related Posts

Leave a Comment