बैकुण्ठपुर व बावली कुँआ क्षेत्र में मच्छरदानी वितरण प्रारम्भ किया गया, डेंगू की लड़ाई में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा:- सुभाष पाण्डेय

by Kakajee News

रायगढ़:- नगर निगम के क्षेत्र वार्ड नं 16 बैकुण्ठपुर में बंगाली पारा सामुदायिक भवन आंगनबाड़ी केंद्र में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय नगर निगम के माध्यम से बी पी एल परिवार एवम अंत्योदय परिवार के हितग्राहियों को मच्छर दानी का वितरण किया गया नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद व पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय ने उक्त क्षेत्र के 133 हितग्राहियों को मच्छरदानी वितरण किये जाने का कार्य प्रारंभ किया एवम नगर में ड़ेंगू के बीमारी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के सम्बंध में हितग्राहियों को जागरूक किया तथा साफ सफाई एवम वर्षाकालीन पानी के जमाव के सम्बंध में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निरन्तर अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया उक्त मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम में वार्ड के पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी,आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता विमला साहू,सहायिका अनिता यादव,मितानिन शकुन्तला पटनायक,एवम बी पी एल परिवार के हितग्राही जमुना यादव,सोनिया यादव,दिलीप नामदेव,राजेन्द्र ठाकुर,गणेशी यादव,एवम अनेक हितग्राही उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे !

Related Posts

Leave a Comment