घर में घुसा कोबरा तो महिला ने इतने प्यार से भगाया, सांप ने भी मान ली बात

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के खतरनाक वीडियो हर रोज वायरल होते रहते हैं। जंगली जानवरों के वीडियो लोग बड़ी रूचि के साथ देखते हैं।ऐसे वीडियो में मगरमच्छ, चीता, हाथी आदि जानवर देखने को मिलते हैं. सांप के वीडियो भी लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे ही एक कोबरा सांप का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है लेकिन यह थोड़ा अलग है। इसे देखकर आपको डर भी लगेगा और हंसी भी आएगी।


असल में इस वीडियो में एक कोबरा एक महिला के घर में घुसने की कोशिश करता दिखाई देता है। जब महिला को यह पता चलता है कि तो वह डर कर नहीं भागती है बल्कि बड़ी ही शांति से एक डंडे के जरिए उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं महिला सांप से बाहर जाने के लिए विनम्र निवेदन करती भी दिखाई देती है। सांप से वह ऐसे बात करती है जैसे आम लोग किसी बच्चे से बात कर रहे हों।

महिला का ऐसा प्यारा व्यवहार देखकर लोग खूब भावुक हो रहे हैं और महिला की तारीफ कर रहे हैं। महिला की बात सुनकर सांप भी धर से धीरे-धीरे बाहर चला जाता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment