भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दो कांग्रेस विधायकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर गृह मंत्रायल पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
दिग्गी ने कहा कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कुशवाहा समाज को डरा धमकाकर अपनी तरफ करना चाहते हैं। वहीं दिग्गी ने दोनों में मामलों में CID से जांच कराने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा शासन कांग्रेस के विधायकों पर पुलिस झूठे प्रकरण बना रही है। एक सप्ताह में बैजनाथ कुशवाह सबलगढ़ विधायक व अजब सिंह कुशवाह सुमावली विधायक पर झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। दोनों पिछड़े वर्ग के सक्रिय विधायक हैं।
उनका दोष केवल इतना है कि वे कुशवाह समाज से हैं और दतिया के विधायक और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया के कुशवाह समाज के लोगों को डरा धमका कर अपने साथ करना चाहते हैं। मैं इन सभी प्रकरणों में CID की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं।
