चायनीज कंपनी ने रायगढ़ के व्यक्ति से ठग लिए 65 लाख, फर्जी मेल के जरिए की गई धोखाधड़ी

by Kakajee News

रायगढ़। फर्जी मेल के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने एक चायनीज कंपनी के खिलाफ एफआईआर पंजीबद्ध कर लिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को थाना चक्रधरनगर में सुमित मिश्रा पिता स्व0 सतीश चंद्र मिश्रा उम्र 28 वर्ष चक्रधरपुर हालमुकाम बंगुरसिंया द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चक्रधरपुर में आर्या मेटालर्जिकल्स इंडिया प्रा. लि. कम्पनी है, वर्ष 2012 से कम्पनी का संचालन कर रहा है।

इनकी कम्पनी चायनीज कम्पनी मार्वल इंटरनेशनल से फरवरी 2021 में सामान खरीदी की थी जिसका भुगतान डालर में 80953.43 करना था, चायनीज कम्पनी से इस बिल के भुगतान के संदर्भ में इन्हें मेल प्राप्त हुआ। मेल के अनुसार दिये गये खाता विवरण पर 30 अगस्त को आईसीआईसीआई रायगढ ब्रांच से भुगतान किया है।

08 सितंबर को भुगतान कन्फर्म करने पर चायनीज कम्पनी भुगतान नहीं मिलना बताया गया। मेल जांच पड़ताल करने पर फर्जी मेल में रूपये ठप्त्डप्छळभ्।ड , न्ज्ञ के खाते में ट्रांसफर हो जाने की जानकारी मिली ।

आवेदन पत्र पर ।ब्ब्ज् छव्. ळठ59भ्ठन्ज्ञ 40063231791559 के खाता धारक के विरूद्ध धारा 420 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Posts

Leave a Comment