बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश पर दिनांक 22 सितंबर मंगलवार से शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क राशि में लर्निंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहनों की बीमा तथा वाहनों की प्रदूषण जांच शिविर स्थानीय नेहरू चौक एवं पुराना बस स्टैंड में आगामी 22 सितंबर से एक सप्ताह के लिए प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा पूर्व में यातायात पुलिस की बैठक ली गई ,उन्होंने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक दृष्टिकोण से ऐसे लोग जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वाहन के बीमा की अवधि समाप्त हो गई है तथा जिन वाहनों की प्रदूषण जांच नहीं हुए हैं, वो शिविर का लाभ उठा सकते है।
आज के सकारात्मक पहल शिविर में नेहरू चौक एवं पुराना बस स्टैंड में कुल ड्राइविंग लाइसेंस 36, बीमा 04, प्रदूषण जांच 30 का नागरिको ने लाभ प्राप्त किये एवं शिविर में 129 नागरिको ने प्रकिया की जानकारी ली।
