भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया पहुंचे धरमजयगढ़ विधानसभा

by Kakajee News

•धरमजयगढ़ विधानसभा अंतर्गत कापू मंडल के रतनपुर शक्ति केंद्र का लिया बैठक और शक्ति केंद्र के बुथों कि सुची का किया सत्यापन 
रायगढ़:-प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया धरमजयगढ़ विधानसभा अंतर्गत कापू मंडल पहुंचे जहां रतनपुर शक्ति केंद्र के बैठक में शामिल हुए जहा उन्होंने संगठनात्मक विषय पर चर्चा पर चर्चा के साथ बुथ स्तर पर गठित पदाधिकारियों की सुची का सत्यापन किया एवं भारतीय जनता पार्टी के मुख्य 06 कार्यक्रमों को बूथ स्तर में करने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा मे बुथ अध्यक्ष के पद का बड़ा महत्व है | 

राज्यों में चुनाव के समय राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला पदाधिकारियों और सदस्यों को भी बुथ अध्यक्ष की जवाबदारी दिया गया है कई राज्यों में चुनाव समय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बुथ अध्यक्ष बनने है और उन्होंने बुथ अध्यक्ष कि जवाबदारी निभाया भी है वे अपने बुथ मे घुम घुम कर प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क कर भाजपा के पक्ष मे समर्थन मांगा था | बुथ के पदाधिकारी और सदस्य भाजपा के संगठन की ईकाई है जो संगठन को को सशक्त और मजबूती प्रदान करते हैं | 


बैठक में भाजपा अ.जा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मिडिया सह प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, पुर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी विनय शर्मा, क्षेत्रिय जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा , राजु जयसवाल शक्ति केंद्र संयोजक भुनेश्वर यादव, सहसंयोजक मनोहर राठिया, पांचों पोलिंग बूथ के अध्यक्ष सुनाराम, विद्याधर पटेल, जग बंधु यादव, प्यारे डनसेना, गोटिन बाई, एवं बूथ समिति के सदस्य करम साय, पवित्र यादव, सियाराम, मनोहर राठिया, मोहर साय, इंद्रमणि, रोहित यादव सहित अन्य बुथों के अध्यक्ष ,सचिव , पालक , बीएलए 2 सभी उपस्थित रहे |

Related Posts

Leave a Comment