Balaghat News : कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की गेट में डीजे बाघ ने पर्यटकों को किया रोमांचित

by Kakajee News

बालाघाट, नईदुनिया प्रतिनिधि। एक अक्टूबर से कान्हा में पर्यटन की शुरूआत पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक रही है। कान्हा के मुक्की गेट से पार्क में सफारी करने आए पर्यटकों ने जिला डीजे बाघ का दीदार किया है। यहां पर्यटकों का टी-29 ने इठलाते हुए अंदाज में स्वागत किया है। शुक्रवार को कान्हा में सफारी के दौरान पर्यटकों ने डीजे से साइटिंग की शुरूआत की, यहां टी-29 ही देखी गई है। इस लिहाज से पर्यटकों के लिए

कान्हा में सैर की पहली ही सुबह बेहद रोमांचकारी रही है।

सतर्कता से कान्हा की सैर : पहले ही दिन कान्हा में आने वाले पर्यटकों को मुक्की गेट में बालाघाट टूरिज्म प्रमोशन कौंसिल ने मास्क ही वैक्सीन अभियान को गति देते हुए लोगों को कोरोना से सुरक्षा और बचाव के लिए संदेश दिया। यहां सतर्कता के बीच पर्यटक, जिप्सी चालकों समेत गाइड व अन्य स्टाफ को मास्क प्रदान किए गए। कलेक्टर बालाघाट डॉ गिरीश कुमार मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत बालाघाट विवेक कुमार के निर्देशानुसार पर्यटन स्थल में स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर बैगा हाट लगमा में किया गया श्रमदान। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिरसा अजीत बरवा द्वारा ग्राम पंचायत गुदमा के ग्राम लगमा में स्थित बैगा हाट में ग्राम पंचायत प्रधान सचिव रोजगार सहायक उपयंत्री एवं अन्य ग्रामीणों के साथ डीएटीसीसी के सदस्यों ने भी श्रम दान किया। ज्ञात हो कि एक अक्टूबर से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी प्रारंभ होने के साथ ही ग्राम गुदमा में बैगा हाट प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें बैगा लोक संस्कृति की झलक देखने मिलेगी जल्दी ही प्रतिदिन शाम को बैगा डांस का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है बैगा हाट में हस्तशिल्प कलाकृति जैविक उत्पाद आदि सामग्री विक्रय एवं प्रदर्शन हेतु 15 दुकानें तैयार की गई है जिसमें ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।

Related Posts

Leave a Comment