Sagar Road Accident: बरकोटी के पास फोरलेन पर बस पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल

by Kakajee News

Sagar Road Accident: सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि) झांसी-लखनादौन फोरलेन पर सागर की ओर आ रही बस का टायर फटने से वह पलट गई। हादसे में एक यात्री के मौत की सूचना है, जबकि अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर की ओर से सागर की ओर आ रही बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0290 का टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित हो कर बरकोटी के पास सड़क से उतर कर पलट गई। हादसे मेें बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत ही पलटी हुई बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तरफी बच गई। सभी घायलों को बस से निकाल कर सड़क किनारे बैठाया गया। कुछ देर बाद मौके पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा सहित अनुविभागीय अधिकारी पूजा शर्मा और आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। मौके पर घायलों की चीख-पुकार मची हुई थी।

जानकारी के तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारण बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में तीन यात्रियों के मौत की जानकारी आ रही है, लेकिन अब तक केवल एक के मौत की पुष्टी हुई है। वहीं दर्जन भर यात्रियों को चोटें आई है, इसमें सबसे अधिक महिलाएं हैं। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment