Bhopal Crime News: कचरे के विवाद ने ली थी महिला की जान, पड़ोसी परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज

by Kakajee News

Bhopal Crime News:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)।आए दिन घर में पड़ोसी के मकान से कचरा गिरने को लेकर हो रहे विवाद के चलते दो अक्टूबर की शाम को एक महिला ने गुस्से में खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली थी। अगले दिन महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी मकान मालिक, उसकी पत्नी और बहन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना गांधी नगर थाना इलाके के शिवाजी वार्ड में हुई थी।

गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि चंदा पत्नी सेवकराम बाधवानी (50) शिवाजी वार्ड में परिवार के साथ रहती थी। सेवकराम दुकान संचालित करते हैं। सेवकाराम के पड़ोस में रहने वाले राजू सबनानी के मकान में वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। काम के दौरान राजू के मकान से सीमेंट, गारा चंदा के घर पर गिरता था। जिसके चलते चंदा को दिन भर घर में सफाई करना पड़ती थी। इस बारे में उसने कई बार राजू से शिकायत की, तो वह अनसुनी कर देता था। शनिवार सुबह दस बजे चंदा ने कचरा गिरने पर आपत्ति जताई थी। तैश में आकर राजू उसकी पत्नी ज्योति और बहन अनीता ने घर में घुसकर चंदा के साथ मारपीट कर दी थी। बुरी तरह अपमानित होने के कारण शाम को करीब साढ़े पांच बजे चंदा ने गुस्से में खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया था। तीन अक्टूबर की सुबह चंदा की मौत हो गई थी। घटना की जांच के दौरान पता चला कि पड़ोसियों द्वारा मारपीट करने से आहत होकर चंदा ने खुदकुशी कर ली थी।

Related Posts

Leave a Comment