303
इंदौर। इंदौर शहर में तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हथियारों में तस्करी करने वाले और हथियार बनाकर बेचने वाले शामिल हैं। पुलिस ने जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अवैध को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के लिए ट्रक की लिफ्ट लेने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चमन शर्मा, धमेंद्र ठाकुर और उत्तर भारती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि बैक खाते में एडवांस पैसा जमा करवाकर ये हथियार खरीददारों तक सीहोर और दिल्ली तक पहुंचाते थे। इनके बयान पर पुलिस ने खरगोन से अजय छाबड़ा, महिलपाल सिंह और बादाम सिंह को गिरफ्तार किया जो हथियार बनाकर इन्हें देते थे। पुलिस ने इनके पास से 10 देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। News Updating…
