Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कमला नगर पुलिस ने सूरत से भोपाल पहुंची शून्य दुष्कर्म की धाराओं में असल कायमी कर मामले को जांच में लिया है। मामला 12 वर्षीय सातवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म का है। पीड़िता की मां की ओर से शिकायत कराई गई है। आरोप है कि अगस्त के माह में नाबालिग भोपाल में अपनी बुआ के घर पहुंची थी। जहां उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कमला नगर थाने इंस्पेक्टर आकांक्षा शर्मा के मुताबिक 12 वर्षीय पीड़िता गुजरात के सूरत की रहने वाली है। अगस्त
2021 में वह भोपाल में रहने वाली अपनी बुआ के घर पहुंची थी। जहां पर उसे एक शादी समारोह में शामिल होना था। इसी शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एक रिश्तेदार से हुई। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और आरोपित 25 अगस्त को उसे घुमाने के बहाने घर के पास में एक पार्क में ले गया और जहां उसने उसके साथ गंदा काम किया। बाद में आरोपित उसे डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम करने लगा। करीब डेढ़ माह तक आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अभी दिन पहले युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर परिजनों ने बच्ची को साथ लेकर सूरत के थाने में एफआइआर दर्ज कराई। बाद में केस डायरी भोपाल आई। पुलिस अब नाबालिग के परिवार को भोपाल बुलाकर उनसे पूरे मामले में विस्तार से बयान दर्ज कर आरोपित के बारे में पता लगाएगें।
अशोकागार्डन में एक घंटे में दो दुष्कर्म के मामले दर्ज
इधर, अशोकागार्डन थाने में एक घंटे के में दो अलग – अलग युवतियों के साथ
दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। आरोपितों ने शादी का झांसा देकर युवतियों के साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में लगी है।
