गांधी गंज अग्रसेन मंदिर में शाम 5 बजे महाआरती में अधिक से अधिक अग्र बंधुओं को शामिल होने की अपील
रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5145 वीं जयंती के अवसर पर आज रायगढ़ नगर में महाराजा श्री अग्रसेन जी की आयोजन समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है। यह आरती बहुत ही खास होगी क्यों कि पहली बार बनारस में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर स्थानीय गांधी गंज प्रांगण में स्थिति महाराजा अग्रसेन मंदिर में 1 घंटें की भव्य महाआरती की जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति ने विशेष तौर पर बनारस से एक टीम भी बुलायी है जो इस महाआरती को भव्यता प्रदान करेगी। इस महाआरती की शोभा देखते ही बनेगी। रायगढ़ में अग्रसेन जंयती के अवसर पर यह पहला मौका होगा जब 1 घंटें की महाआरती की जाएगी। जिसकी पूरी तैयारियों को आयोजन समिति द्वारा मुर्तरूप दिया जा चुका है।
यह महाआरती आज शाम 5 बजे गांधी गंज प्रांगण में की जाएगी। इस अलौकिक महाआरती में आयोजन समिति के संयोजक सुरेश गोयल और अध्यक्ष अनूप रतेरिया, सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), अनिल रतेरिया, बजरंग महमिया, मुकेश मित्तल कलानोरिया, बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, सुशील रामदास, प्रदीप गर्ग, भाई महावीर अग्रवाल, अनिल गर्ग, कैलाश अग्रवाल (तुलसी), दीपक अग्रवाल (डोरा), विकास अग्रवाल (पुष्पक), सतीष अग्रवाल (पहनावा), अशोक अग्रवाल (ब्लू चीफ), कमलेश रतेरिया, मनीष पालीवाल, प्रकाश निगानिया, अधीश रतेरिया, आनंद मोदी, दीपक अग्रवाल (जामगांव), रेखा महिमिया, पायल अग्रवाल, लता अग्रवाल (डोरा), कविता बेरीवाल,रानू मित्तल, किरण अग्रवाल (राधे),आशा टाइटन ने अधिक से अधिक अग्र बंधुओं को शामिल होने की अपील की है।

अग्र मैराथन दौड़ से दिया स्वस्थ जीवन और एकजुटता का संदेश
स्वस्थ जीवन और समाज की एकजुटता के संदेश के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज अग्र मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। सुबह 6 बजे कमला नेहरू पार्क से प्रारंभ हुए अग्र मैराथन दौड़ सिग्नल चौक के पास समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में युवाओं, महिलाओं के साथ वरिष्ठजनों ने भी जोश व उत्साह से भाग लिया। अग्रसेन जयंती समारोह में अच्छी सेहत के लिए सुबह उठने और दौड़ लगाने का लाभ बताने बुधवार को आयोजन समिति की ओर से अग्रसेन मैराथन का आयोजन किया गया था। अग्र मैराथन दौड़ में 60 वर्ष के ऊपर कैटेगरी में सुभाष अग्रवाल, आत्मराम केडिया, अरूण, 50 वर्ष के ऊपर कैटेगरी में अनिल गर्ग, जितेन गोयल, विजय हरि अग्रवाल, महिलाओं में स्वीटि मोदी, प्रीति मित्तल, रिंकी गोयल और 35 से 50 वर्ष कैटेगरी में विजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल ने क्रमशः पहल दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अग्र मैराथन का सफल संचालन कैलाश अग्रवाल (तुलसी, विमल मित्तल, दीपक डोरा, संजय खेमका, शिव बापोड़िया के कुशल नेतृत्व से हुआ।

आज घर-घर जलेंगे दीप और सजेगी रंगोली
अग्र समाज के पुरोधा महाराज अग्रसेन की 5145 वी जयंती के अवसर पर आज सुबह से ही घरों में अग्रसेन महाराज का पूजन होगा और शाम को घरों में मुख्य द्वार को दीपों से सजाया जाएगा। साथ ही रंगोली व रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा घर आंगन सजेगा। श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने भी शाम को दीप जलाकर महाराजा श्री के अवतरण दिवस का उत्सव मनाने का अपील की।

जयंती प्रतियोगिताओं के परिणाम
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के प्रवक्ता प्रकाश निगानिया ने जयंती में चल रहे विभिन्न प्रतियोंगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम – ध्रुवी गुप्ता, द्वितीय- सनिका अग्रवाल, तृतीय – विधि अग्रवाल, मारवाड़ी भोजन थाली प्रतियोगिता में प्रथम – निर्मल बंसल, द्वितीय – शालू अग्रवाल, तृतीय – प्रीति अग्रवाल, रंगोली प्रतियोगिता में, प्रथम – रश्मि बंसल, द्वितीय – नेहा अग्रवाल, तृतीय – दिशा अग्रवाल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम – आकृति अग्रवाल, द्वितीय – सान्या अग्रवाल, तृतीय – अस्वीका मोदी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम – आकृति अग्रवाल द्वितीय – शनाया अग्रवाल, तृतीय – अस्वीका मोदी, एयर रायफल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम – संजय बेरीवाल, द्वितीय – नितिन अग्रवाल, तृतीय – मधुसूदनअग्रवाल मिन्चु, महिला वर्ग में प्रथम – आस्था अग्रवाल, द्वितीय – रीमा तायल तृतीय – परिधि बेरीवाल, कैरम प्रतियोगिता में ( एकल ) विजेता – विष्णु अग्रवाल शेरा, उपविजेता – आकाशदीप बेरीवाल, कैरम (डबल) प्रतियोगिता में विजेता- विष्णु अग्रवाल शेरा एंड शुभकरण जैन, उपविजेता- गुलशन अग्रवाल C A एंड अक्षर मोदी , कैरम (डबल) प्रतियोगिता महिला में विजेता- नेहा एंड रिशु, उपविजेता- अल्का एंड प्रियंका, बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता- महमिया फैमिली, उपविजेता – फ़्रेंड्स फोरेवर, मैन ऑफ द मैच – विनोद महमिया बेस्ट बैट्समैन – सुमित गोयल बेस्ट फील्डर – अरविंद डालमिया, बेस्ट बॉलर – वंदना अग्रवाल, शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग – विजेता – वत्सल अग्रवाल, उपविजेता – विधिश अग्रवाल, महिला वर्ग में विजेता – रेणु अग्रवाल, उपविजेता – प्रिया गोयल, उपविजेता – अल्का अग्रवाल, आनलाई अंडर 15 इयर में, विजेता – दकच्छ अग्रवाल, उपविजेता – हर्षित अग्रवाल, खो खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में विजेता- फ्यूरियस 9, उपविजेता – द स्टनर, पुरुष वर्ग में विजेता- श्याम दीवाने, उपविजेता – स्ट्रोम्स, नोट गिनो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग- प्रथम – आनंद मोदी, द्वितीय – अंकित गोयल, तृतीय – गौरव मोदी, महिला वर्ग- प्रथम – ज्योति अग्रवाल, द्वितीय – सुचि अग्रवाल तृतीय – रानू मित्तल, मोर छड़ी सजाओ में प्रथम – प्रेरणा अग्रवाल द्वितीय – सुचिता गुप्ता, तृतीय – प्रियंका अग्रवाल, ह्यूमन लूडो में विजेता – फैब फाइब, उपविजेता- भारत मोदी एंड टीम, गोल फेक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग- प्रथम – अखिल अग्रवाल, द्वितीय – विनोद अग्रवाल, तृतीय – आदित्य अग्रवाल, महिला वर्ग- प्रथम – वंदना अग्रवाल, द्वितीय – रश्मि अग्रवाल, तृतीय – निशु अग्रवाल, भाला फेक प्रतियोगिता में प्रथम – विनोद अग्रवाल, द्वितीय – संस्कार नहाड़िया, तृतीय – आदर्श पालीवाल, मास्क डेकोरेशन में प्रथम – प्रियंका अग्रवाल द्वितीय – भावना अग्रवाल, तृतीय – मधु गुप्ता, मेहंदी से टैटू बनाओ में प्रथम – सोनिया अग्रवाल, द्वितीय – दिशा अग्रवाल, तृतीय – आयशा गोयल और मोली कौड़ी के गहने प्रतियोगिता में प्रथम – ज्योति अग्रवाल, द्वितीय – वर्षा अग्रवाल, प्रियंका बेरीवाल तीसरे स्थान पर रही।
