Gwalior Crime News: शहर से दाे किशाेरियां गायब, पहले स्वजन ने खुद तलाश किया, नहीं मिलींं ताे पहुंचे थाने

by Kakajee News

Gwalior Crime News: जाेगेंद्र सेन, ग्वालियर नईदुनिया। आनंद नगर व लालकुंवर का पुरा से दो किशोरी गायब हो गईं। घरवालों की सूचना पर बहोड़ापुर व जनकगंज थाना पुलिस ने किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस किशोरियों को तलाशने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के अलावा घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि दोनों किशोरी किनके साथ गई हैं।

आनंद नगर निवासी 15 साल की किशोर 30 सितंबर से गायब है। घरवाले पांच दिन तक गुमशुदा को अपने स्तर पर तलाश करते रहे। स्वजन ने नजदीकी रिश्तेदारों,परिचितों व सहेलियों के यहां तलाश किया। किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर मंगलवार की रात को उसके गायब होने की सूचना बहोड़ापुुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मां की सूचना पर किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया है।

लालकुंवर के पुरा से 14 साल की किशोरी गायबः जनकगंज थाना क्षेत्र में स्थित लालकुंवर के पुरा से 14 साल की किशोरी 4 अक्टूबर से गायब है। दो दिन घरवालों ने किशोरी काे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की रात को मां ने बेटी के गायब होने की सूचना जनकगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपह्रत किशोरी का पता लगाने के लिए संदेहियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि दोनों किशोरियों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment