Datia Crime News: सुबेटा पर्व पर सिंध नदी में नहाने गईं तीन लड़कियां पानी में डूबी, दाे के शव मिले

by Kakajee News

Datia Crime News: अजय तिवारी, दतिया नईदुनिया। दतिया जिले के उचाड़ गांव की तीन लड़कियां सिंध नदी में नहाते समय पानी में डूब गईं। स्थानीय लाेगाें की मदद से पुलिस ने दाे लड़कियाें के शव पानी से निकाल लिए हैं। जबकि एक लड़की की तलाश जारी है। बताया जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या पर सुबेटा पर्व हाेने के कारण लड़कियां नदी में स्नान करने के लिए गईं थी।

सर्व पितृ अमावस्या पर सुबेटा पर्व मनाया जाता है। इसकी ग्रामीण इलाके में काफी मान्यता है। लाेग नदी में स्नान के बाद पूजा अर्चना करते हैं। इसके चलते दतिया जिले के गाेराघाट थानान्तर्गत उचाड़ गांव की संगीता बघेल पुत्री कप्तान बघेल उम्र 17 वर्ष, निवासी उचाड़, खुशबू पिता शिब्बू केवट उम्र 17 वर्ष, वैष्णवी पुत्री जनवेद बघेल उम्र 17 वर्ष भी सिंध नदी में नहाने के लिए गईं थी। इस दाैरान पैर फिसल जाने के कारण एक लड़की पानी में गिरी ताे उसकाे बचाने के चक्कर में दाे अन्य लड़कियां भी पानी में गिर गईं। आसपास के लाेगाें ने जब लड़कियाें काे डूबते देखा ताे तत्काल बचाने के लिए दाैड़ पड़े। साथ ही पुलिस काे भी सूचना दी गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर एसडीआरएफ एवं स्थानीय लाेगाें की मदद से नदी में लड़कियाें की खाेज शुरू कराई। इस दाैरान संगीता व खुशबू के शव पुलिस ने नदी में से बरामद कर लिए हैं। जबकि वैष्णवी के शव का अब तक पता नहीं चला है। डीएसपी राजू रजक, गाेराघाट थाा प्रभारी कमल कांत गाेयल एवं उनकी टीम सिंध नदी में एक लड़की की तलाश में जुटे हुए हैं।

प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में लगा था पुलिस बलः भांडेर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक नायक ने बताया कि सिंध नदी में जब यह हादसा हुआ तब प्रभारी मंत्री का भांडेर में कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी वजह से सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फाेर्स भी माैके पर पहुंच गया।

Related Posts

Leave a Comment