बिलासपुर।Bilaspur Crime News: आइपीएल के दौरान हैदराबाद-मुंबई के बीच चल रहे मैच के दौरान हर गेंद और रन पर सट्टे का दांव लगाने वाले दो सटोरियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से सेटटाप बॉक्स, दो मोबाइल और नकद रकम जब्त किया है।
सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एकता कॉलोनी अशोक नगर के एक मकान में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा चल रहा है।
सटोरिए मैच के हर गेंद और रन पर दांव लगा रहे हैं। इस पर पुलिस ने एकता कॉलोनी में उदय श्रीवास के मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से उदय श्रीवास (26 वर्ष) व प्रमोद वर्मा (32 वर्ष) को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित सटोरियों के कब्जे दो मोबाइल, सेटटॉप बॉक्स और नकदी रकम जब्त किया है। पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
सूने मकान की छत पर जुआ, तीन पकड़ाए
सरकंडा क्षेत्र के सूने मकान की छत पर जुआ की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को पकड़ा है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि जबड़ापारा के गली नंबर तीन स्थित सूने मकान में शुक्रवार की रात जुआ की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर राजेश सोनी निवासी सरजू बगीचा, उमेश सोनी निवासी जूना बिलासपुर और राजू सोनी निवासी जबड़ापारा को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से पांच हजार स्र्पये जब्त किए हैं। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
