बंदी की मौत के बाद भड़के कैदियों ने लगाई आग, पथराव में 30 पुलिसकर्मी व कई कैदी घायल

by Kakajee News

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ स्थित जिला जेल में बंदियों ने सुबह किसी बात को लेकर पथराव कर आग लगा दी। आग की लपटें देख कैदियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह से जेल में अलार्म बजा दिया गया। हमले में सिपाही जितेंद्र व एक बंदी गंभीर रूप से घायल है। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है। बंदी के पेट में गोली लगी है। सिपाही की आंख पर पत्थर लगा है।

सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बज रहा है। बंदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर सुबह हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की।

इसके बाद ही बबाल शुरू हुआ।अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर बंदियों ने सुबह जेलर पर हमला हर दिया। जेल से तीन गोलियां चलने की आवाज आई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए फायरिंग की है। बंदियों का आरोप है कि संदीप को समय से इलाज नहीं मिला। इसलिए उसकी मौत हो गई। दिवाली के दिन सही भोजन न दिए जाने का भी बंदियों ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवाली पर अहाते न खोले जाने से बंदी आसपास में मिल भी नहीं सके थे।
जिला कारागार फतेहगढ़ के बंदी संदीप यादव की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बंदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। बंदियों ने जेल में पथराव और आगजनी कर दी। जेल पुलिस ने समय रहते नियंत्रण प्राप्त कर लिया। 
प्रमोद शुक्ला, वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार, फतेहगढ़

फतेहगढ़ जेल प्रकरण : कैदी की मौत के बाद भारी बवाल, डीजी जेल ने मांगी रिपोर्ट
फतेहगढ़ जेल में बवाल मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने लखनऊ मुख्यालय से डीआईजी जेल बीपी त्रिपाठी को मौके पर भेजा है। आनंद कुमार ने बताया कि फतेहगढ़ जेल में बंद संदीप यादव नाम के कैदी की डेंगू से बीती रात मौत हो गई।

हालत खराब होने पर उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कैदियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के मामले में एफ आई आर दर्ज कराई जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment