264
रायगढ़। खरसिया के समीपस्थ ग्राम छोटे देवगांव सड़क किनारे स्थित ढाबा के पास अवैध कबाड़ की मुखबीर सूचना पर, खरसिया एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने रेड कार्यवाही की, जहां मौके पर एक ट्रक, क्रमांक नंबर सीजी 13 यूएफ 1710 को पकड़ा गया, ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर स्पंज आयरन एवं स्क्रैप लोड था, लेकिन मौके से ट्रक का ड्राइवर फरार था।
वही खरसिया एसडीएम ने फोन के माध्यम से थाने में सूचना देकर गाड़ी को खरसिया थाने भिजवाया, जहां आगे की कार्यवाही खरसिया पुलिस द्वारा की जा रही है तथा गाड़ी मालिक एवं माल खरीदने बालों के संबंध में खरसिया पुलिस पतासाजी कर रही है।
