एक बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश, रायगढ़ में हथियारों से लैस नाव मिली

by Kakajee News

रायगढ़ में हथियारों से लैस नाव मिली है। एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को इलाके से दो संदिग्ध नाव मिली है। एक नाव से एके-47, राइफल, जिंदा कारतूस और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इसके मद्देनजर रायगढ़ इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जन्माष्ठमी से एक दिन पहले और गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले रायगढ़ में संदिग्ध नाव का मिलना और नाव से भारी मात्रा में हथियार बरामद होना बड़ा सवाल पैदा कर रहा है।

दूसरी नाव से कुछ लोग रायगढ़ में दाखिल हुए हैं, इस बात पर भी जांच की जा रही है। एटीएस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, एनआईए की टीम भी रायगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ के एसपी अशोक ने जानकारी दी कि हरिहरेश्वर समुद्री तट से पुलिस को संदिग्ध नाव मिली है। नाव की जब तलाशी ली गई तो उसमें से राइफल, जिंदा कारतूस और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इसके पीछे बड़ी आतंकी साजिश हो सकती है।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि नाव कहां से आई और रायगढ़ में नाव को कौन लेकर आया था। सभी मामलों पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस सूत्रों का मानना है कि आगामी 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है और रायगढ़ के इस इलाके में गणेश विसर्जन के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में तमाम पहलुओं के मद्देनजर पुलिस ने रायगढ़ इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है।

Related Posts

Leave a Comment