203
सुकमा। बस्तर संभाग के सुकमा में एक महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाली इस महिला नक्सली के उपर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एएसपी नक्सल आपरेशन किरण चैहान के समक्ष महिला नक्सली ने आत्म समर्पण करते हुए बताया कि वह सुकमा एसपी सुनील शर्मा द्वारा चलाई जा रही पुरा नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर आत्म समर्पण कर रही है।
आपको यह बताना लाजमी होगा कि सुकमा जिले में एक के बाद एक नक्सलियों का आत्म समर्पण होना पुलिस की बड़ी कामयाबी है और आज जिस महिला नक्सली ने आत्म समर्पण किया है वह पहले कई बड़ी नक्सली घटना में शामिल रही थी और उसके उपर एक लाख रूपये का ईनाम घोषित था।
