जिस पत्नी के हत्या के आरोप ने पति 6 महीनों से काट रहा जेल की सजा वो पत्नी मायके में मौज करती हुई मिली,जानिये क्या है पूरा मामला

by Kakajee News

डेस्क न्यूज। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति छह माह से जेल में कैद है, वह जिंदा मिली है। चोरौत थाने की परिगामा पंचायत के जोगिया गांव का यह मामला है।

युवती के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। लाश को गायब करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में 23 मार्च को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहां उसका बयान दर्ज हुआ।

Related Posts

Leave a Comment