BREAKING NEWS : सावधान….! बाजारों में बिक रहा नकली इनो, खाद्य व औषधि विभाग की टीम ने यहां की कार्रवाई……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलरामपुर। चंद रूपये कमाने के लालच में कुछ लोगों के द्वारा नकली इनो बेचकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से भी बाज नही आते। बलरामपुर जिले में कुछ मेडिकल संचालकों के द्वारा इन दिनों नकली इनो धडल्ले से बेचा जा रहा है। मामले की शिकायत पर आज मेडिसिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए नकली इनो जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच का सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग को सूचना मिली थी कि चलगली ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के नामी कंपनियों के मिलते-जुलते नकली खाद्य पदार्थ विक्रय किये जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर जांच टीम ने अम्बिकापुर के रहने वाले चांद अंसारी से नकली इनो (ENO) जो कि असली ब्रांड इनो से मिलता-जुलता है, प्राप्त कर जप्ती की कार्यवाही की।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उक्त खाद्य पदार्थ अम्बिकापुर के हरिओम ट्रेडर्स से क्रय किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी ने आम नागरिकों से इनो की खरीदी के पूर्व सावधानी बरतने को कहा है।

Related Posts

Leave a Comment