Korba News: गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में हो गई जमीदोज…….WATCH VIDEO

by Kakajee News

कोरबा। बंद पड़े एक पावर प्लांट की गगनचुंबी चिमनी चंद सेकंड में जमीदोज हो गई। विशाल चिमनी देखते ही देखते ढेर हो गई। दरअसल कोरबा के छुरीकला गांव के समीप वंदना पावर प्लांट स्थापित की गई थी।साल 2008– 9 में लगभग 700 एकड़ से अधिक भूमि काअधिग्रहण दिया गया था। जिसमें 1050 मेगावाट क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करने की योजना थी।


पहले चरण में 35 मेगावाट की एक इकाई स्थापित की गई थी। लेकिन 4 माह के अंदर ही यूनिट बंद हो गई। कंपनी पर कर्ज बढ़ता गया। जिसके कारण संयंत्र को बंद करना पड़ा। यहां दो चिमनिया बनाई गई थीं। जिसमें से एक चिमनी को डिस्मेंटल कर दिया गया है।

यहां देखिये वीडियो…

Related Posts