रायगढ़। जूटमिल चैकी पुलिस टीम ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर जुआ फड पर छापामार कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियो के पास से नगदी रकम व ताश पत्ती बरामद किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चैकी जूटमिल साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर गोगा मंदिर चैक महरापारा में स्ट्रीट लाइट के नीचे 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
मौके पर पांच जुआडियों के फड एवं पास से नगद रकम 19,150 तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है, जुआरियों पर पुलिस चैकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
जुआ रेड कार्यवाही में चैकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद बेहरा, विनय तिवारी, जितेंद्र दुबे और सत्या यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।
