अम्बागढ़ । नवीन जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के औंधी थाने में पदस्थ आरक्षक वेदराम राज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि एडीशनल एसपी पुपलेश पात्रे ने करते हुए बताया की औंधी थाना में पदस्थ आरक्षक वेदराम राज जिनका ड्यूटी डोमिकला बेसकैंप में था रविवार सुबह 7 बजे के आसपास खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया,आरक्षक ने थाने के रायफल से गोली मार लिया है।
मृतक आरक्षक का परिवार राजनांदगांव में रहता है परिवार में पत्नी एक बेटा व दो बेटी है बाकी के परिजन अपने गांव में है। मोहदा थाना रतन पुर तहसील कोटा जिला बिलासपुर निवासी मृत आरक्षक थाना औंधी में पदस्त था जिनका ड्यूटी डोमिकला बेसकैंप में था।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी वाय.अक्षय कुमार,एडीशनल एसपी पुपलेश पात्रे,नक्सल ऑपरेश अडिशनल एसपी मनोज मरकाम सहित सितागांव थाना प्रभारी,मदनवाड़ा थाना प्रभारी,औंधी थाना प्रभारी,गोण्डाहुर थाना प्रभारी मौके पर मौजूद पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
आरक्षक वेद राम ने अपनी राइफल से ही अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या का कारण अभी भी अज्ञात है जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या किया है आरक्षक की तैनाती डोमी कला बेस कैंप में थी जो जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
