desk news: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के डोंबिवली कस्बे में 32 साल ने कथित तौर पर सिगरेट देने से मना करने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर की रात पीड़ित जयेश जाधव (38) आरोपी ओर अन्य कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी घर निकल गए। घर के पास पहुंचने पर आरोपी ने पीड़ित से कुछ सिगरेट देेने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
Raigarh News: बस क्या था आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने अपने दोस्त के सिर पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर में चोट लगने के बाद वह घर लौटा और अगले दिन उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
रामनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चार नवंबर को हुई इस घटना के लिए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और गिरफ्तार युवक से भी पूछताछ की है।
