जंगल में फिर मिला एक जंगली हाथी का शव, इस वजह से हुई मौत, वन विभाग की टीम जांच में जुटी, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशुपर जिले के जंगल में करंट की चपेट में आकर फिर एक जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के केना डांड बढ़नीझरिया जंगल में विचरण के दौरान एक जंगली हाथी 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट से उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों के द्वारा इस मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को देने के बाद वन विभाग कसाबेल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। खबर है कि विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment